May 29, 2023

एलियंस के मिले कंकाल का 20 साल बाद लग गया पूरा पता। जानिए क्या था रहस्य-

आपको पता है कि हमारी धरती पर ऐसे लाखों रहस्य मौजूद हैं जिनका आज तक पता नहीं लगाया जा सका है। कुछ के बारे में काफी समय से वैज्ञानिक खोज कर रहे हैं तथा पता चल रहा है जबकि कुछ ऐसे भी रहते हैं जो अभी तक अनसुलझे हैं ।कुछ को तो भगवान का संदेश मान के लोगों ने उसका पीछा ही छोड़ दिया है। यह धरती हमेशा से रहस्यों से भरी हुई है चाहे वह भगवान का रहस्य अथवा आत्मा या मृत्यु का ।आजकल विज्ञान बहुत आगे बढ़ गया है लेकिन कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब ढूंढने में विज्ञान भी आज तक सफल नहीं हो पाया है ।ऐसे ही सवालों में शामिल है एलियंस का सवाल-

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका महाद्वीप के एक देश चिली में 6 इंच का एक मानव कंकाल मिला था। जिसे कुछ लोग एलियन का कंकाल मान रहे थे तथा कुछ लोगों की अलग-अलग राय थी। लेकिन अब 20 साल तक वह रहस्य अनसुलझा हुआ था लेकिन 20 साल बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एलियंस की ममी नहीं है बल्कि यह कुछ और है। आईये जानते हैं पूरा मामला-

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका की ओताकामा रेगिस्तान में खजाने की खोज करते हुए कुछ लोगों को चमड़े की थैली में सफेद कपड़े से लिपटा हुआ तथा रिबन से बंधा हुआ एक थैला प्राप्त हुआ ।जिसमें एक 6 इंच के इंसान के बच्चे की मम्मी प्राप्त हुई कुछ लोग एलियन का मान रहे थे तो कुछ लोग इंसानी भ्रूण का मान रहे थे। उसके बाद से वैज्ञानिकों ने कई बार अलग-अलग दावे की ओर इस बार एक और ऐसा ही नया दावा किया है जिसमें उसके रहस्य को सुलझा लेने की बात कही गई है।

वैज्ञानिकों का दावा है कि यह कंकाल ज्यादा पुराना नहीं बल्कि 1970 के दशक का है। यह एक लड़की का है इस खबर की समस्या व् मामला सुलझाने की बजाय और उलझ गया वैज्ञानिकों का कहना है कि जेनेटिक कारण से इतना छोटा हो गया है और यह इंसानी कंकाल है लेकिन अब भी कई सवाल खड़े हैं जैसे कि यह कंकाल उस रेगिस्तान में कैसे पहुंचा जहां कि इंसान रहते ही नही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *