
बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने सारनाथ के होटल में किया सुसाइड, एक्ट्रेस की माँ ने ब्वॉयफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप
भोजपुरी की प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं गायिका आकांक्षा दुबे ने बीती रात को बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।आपको बता दें कि हम भोजपुरी नायिका आकांक्षा दुबे शूटिंग के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के बनारस में आई हुई थी तथा सारनाथ के एक होटल में ठहरी थी। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह के साथ लाइव भी किया था और बाद में एक वीडियो जारी करके बहुत ही इमोशनल मैसेज अपने फैन को दिया था। उसके बाद अगले दिन उनकी लाश मिली है जिसको देखकर एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने आकांक्षा दुबे के बॉयफ्रेंड समर सिंह पर आरोप लगाए हैं एवं बेटी को हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर पुलिस थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई है।
आकांक्षा की मा ने उनके बॉयफ्रेंड समर सिंह को तथा उनके भाई पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाया था और उन दोनों के खिलाफ बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र में एफ आई आर दर्ज करवाई है और लगातार उन दोनों पर आरोप लगाते हुए कई बयान दे चुकी है तथा उन्होंने उन दोनों पर अपनी बेटी की जान लेने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने जांच में पाया है कि आकांक्षा को भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ टॉक्सिक रिलेशनशिप से काफी परेशान थी और इसी के चलते उन्होंने डिप्रेशन में आकर के फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सुसाइड की रात लाइव आकर अपनी फेसबुक संदेश भी दिया था जिसमें वे काफी इमोशनल नजर आ रही।
बॉयफ्रेंड पर आरोप लगाते हुए मधु दुबे ने कहा है कि उनकी बेटी काफी मजबूत थी और वह इस तरह से आत्महत्या नहीं कर सकती। उसके पीछे गायक तथा एक्टर समर सिंह व उसके भाई का हाथ बताया है।पुलिस ने f.i.r. लिख लिया है तथा विश्वास दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी तथा उनकी बेटी को पूरा न्याय दिया जाएगा।
इसकी मां मधु दुबे ने बताया कि एक्ट्रेस आत्महत्या नहीं कर सकती क्योंकि कुछ देर पहले उसकी मां से बात हुई थी तो उसने पार्टी में जाने की बात कर के बात की थी तथा उसके बाद फोन रख दिया था और सुबह खबर मिली की एक्ट्रेस मृत अवस्था में पाई गई।