

हिमाचल प्रदेश में चुनाव के बाद अब नई सरकार का गठन हो गया है और वहां के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने अपनी पहली विधानसभा के बजट सत्र में ही है भारी घोषणा कर दी है। अब लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी खरीदने पर हिमाचल प्रदेश में ₹25000 तक का भत्ता यानी की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार ने कुल 53413 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है ।और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसमें कई बड़े एवं महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की खाली पदों को भरने की हिदायत दी है और ऐसे कुल 25000 पद आक़े गए हैं।तकनीकी शिक्षा ,विकास ,स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा ,पशुपालन ,जल शक्ति बिजली बोर्ड ग्रामीण विकास विभाग समेत कई अन्य महत्वपूर्ण पद भरे जाएंगे और इन सभी घोषणाओं के साथ-साथ सरकार ने छात्राओं को भी बजट में कई घोषणाएं की।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विधवा व एक नारी सहायता योजना की भी शुरुआत की।प्रदेश की छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री ने स्कूटी में ₹25000 भत्ता देने की भी घोषणा की। सरकार के इस फैसले से छात्राओं को जहां आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा और छात्राएं बिना किसी परिवहन पर निर्भर हुए खुद से स्कूल कॉलेज और कोचिंग आ जा सकेंगे।
सीएम ने बजट पेश करते हुए शिक्षा पर भी घोषणा की और उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में 68000 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे जो कि एक भारी रकम मानी जा रही है।